अलीगढ़ में पत्रकारों का उत्पीड़न सहन नही किया जाएगा – सुखवीर शर्मा

यूपी के जिला अलीगढ़ के हरिदासपुर स्थित खेरेश्वर धाम के सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष सुखबीर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का सफल संचालन महासचिव अमित शर्मा के ने किया। वहीं, पांचों तहसील अध्यक्ष ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को और गतिशील बनाने के लिए सुझाव रखे। बैठक में पत्रकार उत्पीड़न सहित अन्य मामलों पर विशेष चर्चा हुई।



 

 

लोधा के रिदासपुर खेरेश्वर भोलेनाथ बाबा के मंदिर में रविवार को हुई बैठक के दौरान बैठक शुभारंभ से पूर्व हर-हर महादेव के जयकारों से सभागार गूंज उठा। वहीं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिंदाबाद के पत्रकारों ने नारे लगाए‌। बैठक में जिला कार्यकारिणी के एजेंडे के अनुसार सभी तहसील अध्यक्षों को कार्यवाही रजिस्टर पूर्ण करने के दिशा निर्देश दिए। साथ ही सभी  तहसील अध्यक्षों ने संगठन को और गतिशील बनाने के लिए अपने-अपने विचार रखे । जिला अध्यक्ष सुखवीर शर्मा ने नवंबर-दिसंबर में वर्ष 2023 की सदस्यता अभियान चलाए जाने के लिए कहा । उन्होंने जिले के थाने तहसील व अन्य सरकारी कार्यालयों में हो रहे पत्रकार उत्पीड़न पर विचार किया ।

 

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली आगामी प्रेस स्थाई समिति की बैठक के लिए ग्रामीण पत्रकारों ने रूपरेखा तैयार की। बैठक में मौजूद सदस्यों ने पत्रकारों का आयुष्मान कार्ड बनवाने व श्रम विभाग में भी रजिस्ट्रेशन करवाने आदि मामलों पर बैठक में चर्चा हुई।

बैठक का समापन करते हुए जिला अध्यक्ष सुखबीर शर्मा ने कहा कि संगठन जिले में अनेकों वर्षों से कार्य कर रहा है। कहीं भी पत्रकार उत्पीड़न के मामले आते हैं। उन पर तत्काल कार्रवाई कराई जाती है। संगठन हर संभव अपने साथियों के साथ खड़ा है‌।

श्री शर्मा ने पत्रकार संजीव प्रताप को अलीगढ़ शहर महानगर का संयोजक मनोनीत किया । उनसे अपेक्षा की है कि वर्ष 2023 के लिए अभी से संगठन की सदस्यता पत्रकार साथियों को दिलाएं।

 

उधर, बैठक के बाद सभी पदाधिकारियों ने सिद्ध पीठ भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बैठक में गोविंद पचौरी, सोनू शर्मा, उमेश कुमार बर्मन, शकुन ठाकुर, जितेंद्र कुमार शर्मा, चौधरी बहादुर सिंह, अमित जादौन, अनुराग शर्मा, संजीव प्रताप, अनूप यादव, डॉ वीरेंद्र सिंह, उमाशंकर शर्मा, धर्मेश शर्मा, अनार सिंह, शीशपाल सिंह राठौर, सुधाकर उपाध्याय, विष्णु शर्मा, सूरज पाल सिंह, डोली शर्मा, धर्मेंंद्र कुमार, नवीन कुमार, अनमोल शर्मा, सूरज पाल सिंह, नवीन कुमार, रमेश भारद्वाज, सौरभ, मनीष कुमार, आकाश शर्मा, दीपांशु महेश्वरी, सत्यम शर्मा, विशु शर्मा आदि पत्रकार मौजूद रहे।

 



 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: