ययूपी के जिला अलीगढ़ में जयगंज मंडल महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय जन कल्याणकारी परिषद की प्रदेश मंत्री और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की जिला संयोजक रूबी आसिफ खान ने मां दुर्गा की मूर्ति अपने घर में स्थापित की है । वह 9 दिन तक व्रत भी रखेंगी।
बता दें कि, रूबी आसिफ खान ने सोमवार को मां दुर्गा की मूर्ति पूजा अर्चना के साथ स्थापित की। उन्होंने कहा कि वह 9 दिन तक व्रत रखकर शांति, खुशहाली और अमन चैन की प्रार्थना भी करेंगी।
वह अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। पिछले दिनों रुबी खान ने अपने घर पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की थी। साथ ही गणेश प्रतिमा को गंगा में विसर्जित भी किया था। इसके बाद मौलानाओं ने उनपर फतवा जारी कर दिया था।
इस लिंक को खोलकर वीडियो में देखें भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने क्या कहा ..!