यूपी के जिला अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी के आरटीओ कार्यालय के सामने पुरानी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी। दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए। रुपये के लेनदेन का बताया जा रहा है विवाद।
जानकारी के अनुसार, थाना बन्नादेवी इलाके के आरटीओ कार्यालय के सामने पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। जिसमें आपसी रंजिश भी सामने आ रही है। इस विवाद के दौरान राह चलते युवक को भी गोली लग गयी। पुलिस पूछताछ में घायलो ने अपने नाम रामकिशन व भूपेंद्र बताए गए हैं। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गम्भीर देख दोनों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है । पुलिस ने तत्काल आरोपियों की धरपकड़ कार्रवाई शुरू कर दी है।