यूपी के जिला फिरोजाबाद के खैरगढ़ क्षेत्र के गांव नगला हिम्मत में आटा चक्की का पाट फटने से दो युवक घायल हो गए। जिनको ग्रामीण उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर उपचार को भर्ती कर लिया गया। हादसे की सूचना पर खैरगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। मौत की खबर से युवक के परिजन बेहाल हैं।
जानकारी के मुताबिक, गांव सांती निवासी महाराज सिंह ने ट्रैक्टर पर चक्की लगवा रखी है। वह गांव-गांव जाकर गेहूं तथा अन्य अनाज पीसने का काम करते है। गांव नगला हिम्मत ट्रैक्टर की आटा चक्की लेकर गया था। देवशंकर (45) और अरविंद( 35 ) अन्य ग्रामीणों के साथ चक्की के पास खड़े होकर गेहूं पिसवा रहे थे।
तभी अचानक तेज आवाज के साथ चक्की का पाट फट गया और देवशंकर और अरविंद घायल हो गए। घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। यहां चिकित्सक ने देवशंकर को मृत घोषित कर दिया। जबकि अरविंद की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए भर्ती कर लिया। हादसे की सूचना पर थाना खैरगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थानाध्यक्ष खैरगढ़ विनोद कुमार का कहना है कि हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर गई थी।
रिपोर्ट : सौरभ शर्मा