पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर की वाहन चैकिंग
24 घण्टे में 1064 वाहनों के काटे चालान
ई चालान के माध्यम से 97 हजार शमन शुल्क भी वसूला
यूपी के जिला अलीगढ़ में एसएसपी आदेश पर विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने वाहन चेकिंग की। पुलिस ने 24 घण्टे में यातायात नियमों का पालन न करने पर 1064 वाहनों का चालान करते हुए भारी भरकम जुर्माना भी वसूल किया।
एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस/थाना पुलिस ने गुरुवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाकर कार्यवाही की।
पुलिस ने बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले 392 लोगों का चालान किया। बिना सीट बेल्ट के 4 पहिया वाहन चलाने पर कारण 50 वाहनों के चालान किये। फॉल्टी नम्बर प्लेट के साथ वाहन चलाने पर 120 लोगो का चालान किया।
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 6 वाहनों के चालान किये। तीन सवारी के साथ दो पहिया वाहन चलाने पर 34 वाहनों के चालान किये। रेड लाइट के उल्लंघन पर 91 वाहनों के चालान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से किये।
अलीगढ़ की हिनूर की कहानी : https://youtu.be/RvHfSV0k2d8
वहीं, विहित गति सीमा का उल्लंघन करने पर 285 वाहनों के चालान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से किया। इस तरह पुलिस ने अभियान चलाकर 1064 वाहनों के चालान किये और ई चालान कार्यालय/ऑनलाइन माध्यम से 97,000 शमन-शुल्क वसूल किया गया।