Aligarh Crime News : टप्पेबाज गिरोह का सरगना पकड़ा, लाखों की नगदी बरामद | the khabarilaal
पति ने पत्नी का फोन नहीं कराया रिचार्ज
रात में पति पत्नी में हुआ था विवाद
नाराज पत्नी ने अलीगढ़ की जवां नहर में लगाई झलांग
पुलिस गोताखोरों की मदद से कर रही तलाश

उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ की जवां नहर में एक महिला ने झलांग लगा दी। कुछ लोगों ने उसको बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन तेज पानी के साथ महिला बह गई। घटना ल बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। लोगों की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू कर दी। घटना के पीछे फोन का रिचार्ज न करना कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, थाना जवां इलाके के गांव फरीद पुर का रहने वाला सोनू मेहनत मजदूरी करता है। परिवार में 28 वर्षीय पत्नी व दो बच्चे हैं। गुरुवार को काम पर गया था। तभी उसकी 28 वर्षीय पत्नी वंदना जवां नहर के पास आ गए। सड़क किनारे उसने चप्पल उतारी और नहर में झलांग लगा दी।
प्रत्यक्षदर्शि अंकुश व विक्रम ( गोताखोर ) ने बताया कि घटना के वक्त मौजूद थे। उन्होंने वंदना को बचाने के लिए नहर में छलांग लगाई थी। उसको तलाश करने का काफी प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पानी का बहाव बहुत तेज था। इसलिए उसको पकड़ नहीं पाए।
उधर, जेठ प्रशांत ने बताया कि सोनू और वंदना में झगड़ा हुआ था। वंदना ने सोनू से फोन का रिचार्ज कराने को कहा था। लेकिन किसी कारण सोनू फोन का रिचार्ज नही करवा पाया और वंदना ने नहर में झलांग लगा दी। गोताखोरों ने उसको काफी तलाश किया। पुलिस को भी सूचना दे दी है।
सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि एक महिला द्वारा नहर में छलांग लगाने की पुलिस को सूचना मिली है। गोताखोरों को उसकी तलाश में लगाया है। मामले में विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन चल रहा है।