दारोगा के घर लाखों की चोरी का खुलासा- पेड़ पर बैठकर लाइव लोकेशन दे रहा था साथी चोर, लखनऊ में चार गिरफ्तार

मलिहाबाद थाने में तैनात एसएसआई संजय यादव के रायबरेली रोड स्थित घर में हुई लाखों रुपये के जेवरात की चोरी का पीजीआई पुलिस ने मंगलवार को राजफाश कर दिया। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर अधिकांश चोरी का माल बरामद कर लिया है, जबकि गिरोह का अन्य सदस्य की तलाश की जा रही है।

इंस्पेक्टर पीजीआई सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि चोरों ने वारदात को बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया था। गिरोह का एक सदस्य घर के पास स्थित पेड़ की सबसे ऊंची डाल पर चढ़कर बैठ गया था। वह मोबाइल के जरिए लगातार अपने साथियों को बाहर की गतिविधियों और आने-जाने वालों की लाइव लोकेशन देता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *