भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के वर्धा में ट्रक-कार की टक्कर, 5 की मौत, 1 घायल

महाराष्ट्र के वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार चालक समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रक चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ट्रक का क्लीनर गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर यातायात सामान्य कराया। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। आज की अन्य बड़ी खबरें… कर्नाटक में स्कूल-अस्पतालों की कैंटीन में जंक फूड पर रोक लगेगी कर्नाटक में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की कैंटीन में जंक फूड की बिक्री पर रोक लगेगी। स्वास्थ्य मंत्री यूटी खादर ने कहा कि बच्चों में किडनी रोग, कैंसर जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। राज्य में 10वीं तक के स्कूलों के आसपास भी इसकी बिक्री पर पाबंदी पर विचार कर रहे हैं। एअर इंडिया को 18 माह में 50-60 नए विमान मिलेंगे: निपुण अग्रवाल
एअर इंडिया के कॉमर्शियल प्रमुख निपुण अग्रवाल ने कहा कि ग्रुप को अगले 18 महीनों में 50-60 नए विमान मिलेंगे। अभी एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के पास 290 से अधिक विमान हैं, करीब 600 विमानों का ऑर्डर है। अगले 7-8 साल हर साल 50-60 विमान जुड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *