पंजाब के किसानों ने अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली कूच कर दिया है। किसान मंगलवार सुबह ही दिल्ली में किसान घाट जाने के लिए पटियाला-अंबाला के बीच बने शंभू बॉर्डर और संगरूर-जींद के बने खनौरी बॉर्डर पहुंच गए। इसका पता चलते ही हरियाणा पुलिस ने दोनों बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर उन्हें सील कर दिया। हरियाणा की तरफ से दोनों बॉर्डरों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहां JCB भी लगा दी गई हैं ताकि अगर वहां कोई टेंपरेरी या परमानेंट जगह बनाने की कोशिश की जाए तो उसे हटाया जा सके। इसे देखते हुए पंजाब के किसान वहीं बैठ गए हैं। ऐसे में वहां पर पक्का मोर्चा लगाने की तैयारी की जा रही है। किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवण पंधेर इसकी अगुआई कर रहे हैं। किसानों की भीड़ को देखते हुए अंबाला पुलिस ने धारा 163 लागू कर दी है। किसानों को बैरिकेड से 100 मीटर दूर रहने की चेतावनी दी गई है। वहीं शंभू बॉर्डर बंद किए जाने से जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही ठप हो गई है। इसे देखते हुए हरियाणा पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। पुलिस ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें। इसी बीच सरकारी सोर्सेज के मुताबिक हिरासत में लिए किसान भी शाम को रिहा किए जा सकते हैं। अंबाला SP अजीत सिंह शेखावत से मीटिंग के बाद यह फॉर्मूला बना है। थोड़ी देर में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व अंबाला के DC अजय सिंह तोमर शंभू बॉर्डर पर पहुंच सकते हैं। किसान आंदोलन की वजह से NH-44 (जीटी रोड) पर हरियाणा-पंजाब का शंभू बॉर्डर 13 महीने (करीब 401 दिन) बंद रहा था। 13 फरवरी 2024 को सील होने के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर इसे 20 मार्च 2025 को खोला गया। अब इसे फिलहाल दोबारा बंद किया गया है। किसानों के दिल्ली कूच से जुड़े 2 बड़े बयान:- शंभू बॉर्डर पर पहुंचे किसानों और बैरिकेडिंग की PHOTOS… किसानों के दिल्ली कूच के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

