खड़गे बोले- पीएम सदन में आकर बयान दें:तभी उनको बातों को सही मानेंगे; विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, नारेबाजी की

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है। विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- पीएम मोदी को सदन में बयान देना चाहिए, तभी हम उनकी बातों को सही मानेंगे। रात 12 बजे बयान जारी करने के बजाय उन्हें सदन में बोलना चाहिए इधर, भाजपा ने व्हिप जारी कर शुक्रवार को संसद सत्र के दौरान एनडीए के सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा है। दोपहर 1 बजे संसद में कैबिनेट की बैठक होगी। पीएम ने वीडियो मैसेज जारी कर कहा था कि, पेपर लीक में सजा से जुड़ा प्रस्ताव बैठक में रखा जाएगा। संसद में प्रदर्शन की तस्वीरें… संसद की कार्रवाई से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *