मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी और बुआ का लड़का:उन्नाव में फंदे पर झूला युवक, मौत से पहले बनाया 2 मिनट का VIDEO, बोला- मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी

उन्नाव में युवक ने मरने से पहले 2 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड किया। सुसाइड वीडियो में उसने कहा मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी और उसकी बुआ का लड़का है। इन लोगों ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। इसके बाद वीडियो में ही टीन शेड पर नायलॉन की रस्सी से फंदे पर झूल गया। युवक की मौत का वीडियो सोमवार को सामने आया तो परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है। देखें 2 तस्वीरें
अब विस्तार से जानें पूरा मामला पवन राठौर (28) अपने माता-पिता और पत्नी के साथ मगरवारा में रहते थे। उनकी 5 साल पहले रागिनी (26) के साथ अरेंज मैरिज हुई थी। उनकी एक चार साल की बेटी भी है। लेकिन पिछले 4 महीने से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। वह 9 जुलाई को घर छोड़कर चली गई थी। पवन पहले एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता था। लेकिन कुछ समय पहले ही नौकरी छोड़कर बैनर होर्डिंग बनाने का काम करने लगा था। पत्नी से झगड़े के चलते वह डिप्रेशन में चल रहा था। पवन के चाचा संजय ने बताया कि करीब 20–25 दिन पहले उनकी पत्नी विवाद करके मायके चली गई थी। वह अक्सर कहती थी कि ‘तुम मर जाओगे, तुम्हारी लाश पर से गुजर जाएंगे।’ रविवार को जब घर के लोग कुछ देर के लिए बाहर गए थे, तब पवन ने कमरे में फांसी लगा ली। लौटने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे से लटका मिला। उसने आत्महत्या से पहले मोबाइल पर एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें अपनी पत्नी, साले और पत्नी के रिश्तेदार (बुआ के बेटे) को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। हमारी मांग है कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाए। वहीं पिता सुनील ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर पवन राठौर की आत्महत्या के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 2पत्नी रागिनी राठौर, उसके कथित प्रेमी सूरज राठौर, ससुराल पक्ष के रवि राठौर और पत्नी की बहन सोनी को मानसिक प्रताड़ना का जिम्मेदार ठहराया था। लगातार मानसिक उत्पीड़न के कारण मेरा बेटा आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुआ। उन्होंने पुलिस से वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मगरवारा चौकी प्रभारी रविशंकर पांडे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वायरल वीडियो, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और परिजनों के बयानों सहित सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर निष्पक्ष और विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की हर कड़ी को जोड़कर आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… नोएडा में बच्चे की गड्ढे में डूबकर मौत, पिता वाइस-प्रिंसिपल ग्रेटर नोएडा में 6 साल के बच्चे आव्यान की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। शनिवार शाम वह घर के बाहर क्रिकेट खेल रहा था। पढ़िए पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *