एमपी, बिहार और गुजरात की 3 सीटों पर वोटिंग जारी:दतिया, बांकीपुर और मंजलपुर में उपचुनाव, पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे मतदाता

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहे हैं। सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। 3 सीटों में MP की दतिया, बिहार की बांकीपुर और गुजरात की मंजलपुर सीट शामिल हैं। भाजपा ने दतिया में MP के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को टिकट दिया है। वहीं, पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज के प्रशांत किशोर अपना पहला चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हालांकि, प्रशांत की पार्टी को 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। 3 राज्यों में उपचुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *