सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति को मौत की सजा:मानवता के खिलाफ अपराधों और युद्ध अपराधों के दोषी पाए गए; भाई को भी सजा

सीरिया की एक अदालत ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके छोटे भाई माहेर को गैरहाजिरी में मौत की सजा सुनाई। दोनों को मानवता के खिलाफ अपराधों और युद्ध अपराधों का दोषी पाया गया। यह मामला सीरिया में 14 साल चले संघर्ष से जुड़ा है। इस संघर्ष में करीब 5 लाख लोगों की मौत हुई थी। चचेरे भाई आतिफ नजीब को भी मौत की सजा इसी मामले में असद के मामा के बेटे आतिफ नजीब को भी मौत की सजा सुनाई गई। नजीब पर दक्षिणी प्रांत दरा में कार्रवाई का नेतृत्व करने का आरोप था। दरा में हुई इस कार्रवाई के बाद विद्रोह शुरू हुआ था, जो आगे चलकर गृहयुद्ध में बदल गया। सुरक्षा के बीच पिंजरे में खड़ा था नजीब सुनवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नजीब कैदियों की वर्दी पहनकर पिंजरे के अंदर खड़ा था, तभी जज ने सजा सुनाई। नजीब को बाद में गिरफ्तार किया गया था। वह मुकदमे का सामना करने वाले सबसे ऊंचे पद वाले अधिकारियों में शामिल है। 2011 में दरा में राजनीतिक सुरक्षा शाखा का प्रमुख था आतिफ नजीब सीरियाई सेना में ब्रिगेडियर जनरल रह चुका है। 2011 में वह असद के शासन के दौरान दक्षिणी सीरिया के दरा प्रांत में राजनीतिक सुरक्षा शाखा का प्रमुख था। असद और उनके भाई माहेर दिसंबर 2014 में विद्रोहियों के दमिश्क में पहुंचने के बाद रूस भाग गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *