प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की मंगलवार को फिलीपींस में मुलाकात हुई। दोनों लीडर राजधानी मनीला में हो रही क्वाड मीटिंग में शामिल हुए। ट्रम्प ने मोदी की तारीफ की और कहा कि वे टफ इंसान हैं। क्वाड बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, डोनाल्ड ट्रम्प, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज शामिल हुए हैं। ट्रम्प ने बैठक के दौरान ईरान पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईरान पागल देश है। इसी वजह से उसे परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जा सकता। मोदी ने जमीन से स्पॉट मार्कर उठाया, इस पर तिरंगा बना था रेयर अर्थ पर क्वाड देशों के बीच समझौता हुआ क्वाड देशों के बीच रेयर अर्थ समेत जरूरी खनिजों की सप्लाई बनाए रखने के लिए समझौता हुआ है। इसके तहत चारों देश इन खनिजों को जमीन से निकालने, साफ करने और दोबारा इस्तेमाल करने में एक-दूसरे की मदद करेंगे। इसके लिए नए प्रोजेक्ट्स में पैसा लगाया जाएगा और तकनीक भी साझा की जाएगी। इस समझौते का मकसद चीन पर निर्भरता कम करना है, ताकि अगर चीन इन खनिजों की सप्लाई रोकता है तो दूसरे देशों के उद्योगों पर इसका असर न पड़े। ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका में रेयर अर्थ का उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका अगले 10 महीनों में इस मामले में चीन की बराबरी कर लेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स से IT तक में रेयर अर्थ मटेरियल का इस्तेमाल रेयर अर्थ में चीन कैसे आगे निकला? चीन ने पिछले कई दशकों में रेयर अर्थ के खनन के साथ उनकी प्रोसेसिंग पर भी निवेश किया है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के मुताबिक, 2024 में दुनिया की कुल रेयर अर्थ प्रोसेसिंग में चीन की हिस्सेदारी करीब 91% थी। चीन ने कम लागत पर बड़े पैमाने पर उत्पादन करने की क्षमता विकसित की है। यही वजह है कि दूसरे देशों में खनन होने के बाद भी कई बार इन खनिजों की प्रोसेसिंग के लिए चीन पर निर्भर रहना पड़ता है। 2025 में चीन ने कुछ रेयर अर्थ के निर्यात पर पाबंदियां कड़ी की थीं। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और रक्षा उपकरण बनाने वाली कंपनियों की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई। इसी निर्भरता को कम करने के लिए क्वाड देश मिलकर काम कर रहे हैं।

