रेप के बाद पीड़िता को छत से फेंका, आरोपी फरार

एसएसपी ने डिलारी पुलिस को दिए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

उत्तरप्रदेश के जिला मुरादाबाद में तमंचे के बल पर पड़ोसी ने युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दे दिया और बाद में उसे छत से नीचे फेंक दिया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर-शराबा होने पर परिजन घर के बाहर आए तो आरोपी छत के रास्ते से फरार हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने घायल पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में एसएसपी ने थाना डिलारी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

घटना थाना डिलारी इलाके के एक गांव का है। गांव निवासी एक ग्रामीण का कहना है किबीती चार जनवरी को उसकी बेटी घर में सो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला अरविंद छत के रास्ते से घर में घुस आया और तमंचे के बल पर बेटी को छत पर ले गया। मुंह में कपड़ा बांधकर उसके साथ रेप किया। ग्रामीणों के अनुसार बेटी ने जब विरोध किया तो धक्का देकर छत से फेंक दिया। जिससे बेटी घायल हो गई। बेटी की चीख पुकार सुनकर वह लोग घर से बाहर आए तो आरोपी छत के रास्ते से फरार हो गया। परिजनों के अनुसार बेटी को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वह लोग थाने भी गए ।आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी ने थाना डिलारी पुलिस को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: