
जनपद के गभाना स्थित जसराम सिंह सरस्वती इंटर कालेज में गुरुवार को कोरोना महामारी से बचाव के लिए 15 से 18 वर्ष के बच्चों को महा टीकाकरण अभियान के तहत टीकाकरण किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं में टीकाकरण कराने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। छात्रों ने टीकाकरण कराने के साथ ही अपने अन्य साथियों को भी टीकाकरण कराने के लिए उत्साह बढ़ाया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन व स्वास्थ्य विभाग की टीम की मौजूदगी में टीकाकरण कराने वाले छात्र-छात्राआें को कुछ देर के लिए विश्राम दिया गया। प्रधानाचार्या भुवनेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को 100 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। शेष बचे बच्चों का शुक्रवार को टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कोरोना के लगातार बढ़ रहे संक्रमण को लेकर अभिभावकों व छात्रों से सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने, मास्क का प्रयोग करने व समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करने की अपील की। इस दौरान गभाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर सौरभ शर्मा समेत शिक्षक मौजूद रहे।

template (1)

template
Post Views: 181
Like this:
Like Loading...