गाजियाबाद में सोमवार से बादल छाए हुए हैं। आज बारिश जैसा मौसम है। आज सुबह न्यूनतम तामपान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में धूप खिलने की संभावना नहीं है। बादल छाने से भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज बारिश का अनुमान जताया है। हवा की गति 9 किमी प्रति घंटा से है। धूप न खिलने से तापमान में गिरावट मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन आज मापमान में और भी गिरावट आई है। रविवार दोपहर बाद हल्की धूप खिली, लेकिन बारिश जैसा मौसम है। पिछले एक दिन में तापमान करीब 2 डिग्री कम हुआ है, जिससे गर्मी का असर कुछ कम हुआ है। दिनभर बादल रहेंगे सुबह से शहर में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। दिनभर कभी धूप तो कभी बादल छाए रह सकते हैं। हल्की हवा भी चल रही है, लेकिन हवा में नमी ज्यादा होने के कारण उमस कम नहीं हुई है। शहर में आखिरी बार 9 जुलाई को अच्छी बारिश हुई थी। उसके बाद बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस लगातार बढ़ती रही। दिन के साथ-साथ रात में भी लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 20 जुलाई से फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। अगर अच्छी बारिश होती है तो तापमान और नीचे आएगा और लोगों को गर्मी व उमस से काफी राहत मिलेगी। 23 जुलाई तक कभी बादल तो कभी हल्की बारिश का अनुमान है।

