आज बिठूर में जगन्नाथ रथयात्रा:कल्याणपुर-बिठूर रोड पर 8 घंटे रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, दोपहर 2 से रात 10 बजे तक बदला रहेगा रूट

श्री जगन्नाथ रथयात्रा के आयोजन को देखते हुए शुक्रवार, 24 जुलाई को कल्याणपुर और बिठूर रोड क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। यह व्यवस्था दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी। रथयात्रा कल्याणपुर के बैरी स्थित दुर्गा मंदिर से शुरू होकर श्री जगन्नाथ मंदिर, बैकुंठपुर (बिठूर रोड) तक जाएगी। ट्रैफिक विभाग ने अनुसार डायवर्जन मार्गों पर बैरियर लगाए जाएंगे और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस बल तैनात रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। ऐसे रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन बिठूर तिराहा (कल्याणपुर) की ओर से आने वाले वाहन बैरी पुलिया से दाहिनी ओर मुड़कर इंदिरानगर रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगे। यश कोठारी और मैनावती मार्ग से आने वाले वाहन सिंहपुर तिराहा होते हुए बिठूर तिराहा या कल्याणपुर की ओर नहीं जा सकेंगे। बिठूर या कल्याणपुर की ओर जाने वाले वाहनों को सिंहपुर तिराहे से बाईं ओर मैनावती मार्ग की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इन नंबरों पर ले सकते हैं जानकारी ट्रैफिक कंट्रोल रूम : 9305104340 ग्रीन कॉरिडोर सेल : 9454402413 ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्ग की जानकारी लेकर निकलने और किसी भी असुविधा की स्थिति में कंट्रोल रूम से संपर्क करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *