हरिद्वार में कांवड़िया बहा, रुद्रप्रयाग में कार पर गिरा बोल्डर:यूपी में 2 मकान सरयू में समाए; राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

देशभर में तेज बारिश का दौर जारी है। मौमस विभाग ने गुरुवार को राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के 7 जिलों में बुधवार को बारिश हुई। हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में गंगाजल भरते समय युवक बहने लगा। घाट पर ड्यूटी कर रही SDRF टीम नेउसे बचा लिया। वहीं, रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। सिल्ली के पास मलबा आने से हाईवे कुछ देर बाधित रहा, जबकि पेट्रोल पंप के पास पहाड़ी से बोल्डर गिरने से एक कार दब गई। उत्तर प्रदेश के बलिया में सरयू नदी का कटान तेज हो गया है। पानी गांवों में घुस गया है। 100 से ज्यादा परिवार घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं। 2 मकान नदी में समा गए। कई मकानों के नीचे की जमीन बह चुकी है। गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर घटने से कटान और तेज हो गया है, जिससे कई बीघा जमीन और पेड़ नदी में समा चुके हैं। मध्य प्रदेश के बालाघाट में दो दिनों से लगातार बारिश के कारण बीते 24 घंटे में करीब 3 इंच पानी गिरा। इससे दैतबर्रा-मंगलेगांव पुल, टोंडिया नाला और थानेगांव का नाला उफान पर आ गए। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में उफनते सरगी नाले को पार करते समय एक शख्स बह गया। करीब 5 किमी दूर उसका शव मिला। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बहे दंपती का शव और उनकी कार 4 दिन बाद मिली। वहीं सक्ती जिले में लापता युवक का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया। देशभर से बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देशभर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *