तिब्बत में झील फटी, नेपाल में रेस्क्यू रोका गया:सेना ने लोगों से सुरक्षित जगह पर जाने को कहा; अब तक 478 मौतें, 1000 लापता

नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत सीमा पर बनी झील का किनारा (बांध) टूट गया है, जिससे पानी का स्तर बढ़ने लगा है। फिलहाल 90 मिनट के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है। नेपाली अधिकारियों ने लोगों और सुरक्षाकर्मियों से सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा है। इस बीच चीन ने शुक्रवार को तिब्बत में राहत और बचाव अभियान रोक दिया है और लेवल-4 अलर्ट जारी किया है।अधिकारियों ने इसकी वजह इलाके में दोबारा बाढ़ आने के बढ़ते खतरे को बताया है। बुधवार को विनाशकारी भूस्खलन के बाद से यहां सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं। बाढ़ और भूस्खलन से दोनों देशों में अब तक 478 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1500 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। इनमें करीब 290 भारतीय भी शामिल हैं। तबाही के आंकड़े नेपाल में तिब्बत में खबर से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *