नेपाल में तबाही के बीच बचा रहा घर:कई फीट तक पानी और मलबे से घिरा; बालकनी में खड़े 3 लोगों की जान बची, VIDEO

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बीच तेज बहाव के बावजूद एक घर खड़ा रहा। आसपास का इलाका डूब गया, इमारतें और मलबा बहते नजर आए। घर की बालकनी में 3 लोग खड़े दिखे, जो तबाही के बीच भी शांत नजर आए।

वीडियो में कीचड़ भरा पानी डरावनी रफ्तार से बहता दिख रहा है। हालांकि, यह वीडियो नेपाल में कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। बाढ़ और मलबे के बीच घर, 4 तस्वीरें… नेपाल में अब तक 633 मौतें नेपाल पुलिस के मुताबिक, बाढ़ में 633 लोगों की मौत हुई है और करीब 2500 लोग लापता या संपर्क से बाहर हैं। इनमें 320 भारतीय भी शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, चीन की ओर करीब 400 भारतीय फंसे हैं और सभी सुरक्षित हैं। भारत उन्हें वापस लाने के लिए चीनी अधिकारियों के संपर्क में है। वहीं 153 भारतीय चीन से सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं। ————————————— ये खबर भी पढ़ें… नेपाल विदेशी रेस्क्यू टीमों की मदद लेने को राजी:बाढ़ में 579 मौतें; 320 भारतीयों समेत करीब 2500 लापता नेपाल सरकार ने विदेशी रेस्क्यू टीमों और विशेषज्ञों की मदद लेने को मंजूरी दे दी है। सरकार ने पहले विदेशी सर्च एंड रेस्क्यू टीमों को अनुमति नहीं देने की बात कही थी, लेकिन अब भारत, चीन, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया के एक्सपर्ट्स की सीमित मदद ली जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *