नेपाल बाढ़ में अब तक 919 की मौत:4200 से ज्यादा लोग लापता; अज्ञात शवों को दफनाना शुरू, सैकड़ों कब्रें तैयार

नेपाल-तिब्ब्त में भोटेकोशी और त्रिशूली नदी की भीषण बाढ़ में अब तक 919 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले नेपाल में 903 मौते हुई हैं, जबिक तिब्बत में मरने वालों का आंकड़ा 16 पहुंच गया है। 4,200 से ज्यादा लोग लापता हैं। प्रशासन के सामने बरामद शवों की पहचान और सुरक्षित रखने की बड़ी चुनौती है। चितवन के देवघाट जंगल में अज्ञात शवों को दफनाने के लिए सैकड़ों कब्रें तैयार की गई हैं। पिछले दो दिनों में 196 शव दफनाए जा चुके हैं। लंबे समय तक पानी में रहने से कई शव खराब हो गए हैं, जिससे पहचान मुश्किल हो रही है। हर शव को पहचान नंबर देकर उसका रिकॉर्ड रखा जा रहा है। बाद में DNA जांच के जरिए शवों की पहचान कर परिजनों को सौंपने की कोशिश की जाएगी। हजारों लोग अब भी लापता हैं, इसलिए यह प्रक्रिया बेहद अहम है। नेपाल त्रासदी की 3 ताजा तस्वीरें… खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *