नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद अब एक और बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पहाड़ों पर बर्फ और चट्टानों के खिसकने से नदियों का रास्ता ब्लॉक हो सकता है और अचानक पानी नीचे आने का खतरा बढ़ सकता है। आपदा के 7 दिन बाद अब तक 1127 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 9 शव भारत में मिले हैं। करीब 4600 लोग अभी भी लापता हैं, जिनमें करीब 500 विदेशी नागरिक हैं। एक हफ्ते बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बाढ़ ने कई परिवारों को तबाह कर दिया है। एक नेपाली लड़की ने बताया कि उसने इस आपदा में अपने परिवार के 17 सदस्यों को खो दिया। बाढ़ प्रभावित बिदुर में कई परिवार अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं। इन लोगों के सामने अब राहत के साथ दोबारा बाढ़ आने का डर भी बना हुआ है। नेपाल त्रासदी की 4 तस्वीरें… खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

