ईरान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले, नॉर्वे को गाली देने वाले और अपने लिए नोबल पीस प्राइज मांगने वाले ट्रम्प अमेरिकी मिडटर्म चुनाव हार गए। ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी ने सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में बहुमत गंवा दिया। विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट्स को अमेरिका की जनता खासकर महिलाओं ने भर-भर के वोट दिए। ट्रम्प की हार के साथ मिशिगन से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद की चर्चा भी दुनिया भर में हो रही है। ट्रम्प ने अब्दुल को खुले मंच से ‘जिहादी’ कहा था। अब वे अमेरिकी इतिहास में सीनेटर चुने जाने वाले पहले मुस्लिम बन गए हैं। 25 अक्टूबर को मिशिगन में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रम्प ने कहा था, मैं यहां एक जिहादी और मुस्लिम ब्रदरहुड के सदस्य को अमेरिकी सीनेटर बनने से रोकने आया हूं। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स हाउस में कुल 435 सीटें हैं और सभी सीटों पर चुनाव हुए हैं। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने 228 सीटें जबकि ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी ने 139 सीटें जीती हैं। सीनेट सीनेट की 100 सीटों में से 35 पर चुनाव हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 33 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 20 और रिपब्लिकन पार्टी ने 13 सीटें जीती हैं। बाकी 2 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। इन नतीजों को मिलाकर डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 54 और रिपब्लिकन पार्टी के पास 44 सीटें हैं। गवर्नर कुल 36 सीटों में से 34 राज्यों के नतीजे आ चुके हैं। 22 डेमोक्रेट्स और 12 रिपब्लिकन ने सीटें जीती हैं। 2 राज्यों में वोटों की गिनती जारी है।

