दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनी एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर चीनी जासूस से रिश्ते रखने का आरोप है। कंपनी की चीफ फाइनेंस ऑफिसर और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट कॉलिट क्रेस को अंतरिम CEO की जिम्मेदारी दी गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स की 29 अक्टूबर को प्रकाशित एक रिपोर्ट में हुआंग और चीनी एजेंट एलिस की करीबी मुलाकातों का खुलासा हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड की पूर्व अधिकारी एलिस चीन की खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रही थीं। इसके बाद कंपनी की मार्केट वैल्यू में करीब ₹27 लाख करोड़ की गिरावट आई थी। जेन्सन ने अफेयर की बात मानी, लिखा- गलती हुई, शर्मिंदा हूं खुलासे के 2 दिन बाद, 1 नवंबर को जेन्सन हुआंग ने एनवीडिया के सभी कर्मचारियों को इंटरनल मैसेज भेजकर माना कि वे अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहे। हुआंग ने लिखा, मेरे इस कदम से मेरी पत्नी और बच्चों को गहरा दुख पहुंचा है। मुझे इसका पछतावा है। मेरी जिम्मेदारी आप सभी का भरोसा बनाए रखने की थी, लेकिन मैं इसमें नाकाम रहा। हालांकि, अपने इस संदेश में उन्होंने किसी महिला का नाम नहीं लिया। एलिस पहले चीन में रिपोर्टर थीं, फिर सिंगापुर की कंपनी में अधिकारी एलिस की ऑनलाइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने चीन में टीवी रिपोर्टर के तौर पर काम किया था। उनकी प्रोफाइल में HSBC, CCTV और हुनान टीवी जैसे संस्थानों का भी जिक्र था। हालांकि, इन जानकारियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। बाद में वह शंघाई के एक निवेश फंड से जुड़ीं। इस फंड के संबंध चीन की कई तकनीकी कंपनियों और निवेशकों से बताए जाते हैं। इसके बाद एलिस सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड इंटरनेशनल में वरिष्ठ अधिकारी बन गईं। यह कंपनी दक्षिण-पूर्व एशिया में डेटा सेंटर चलाती है और दूसरी कंपनियों को कंप्यूटर की क्षमता किराए पर देती है। इसी क्षमता का इस्तेमाल बड़ी मात्रा में डेटा प्रोसेस करने और AI सिस्टम चलाने में होता है। एक साल से एलिस पर नजर रख रही थीं अमेरिकी एजेंसियां एलिस चीन की नागरिक हैं। उन्हें हुआंग ले के नाम से भी जाना जाता है। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि वह चीन की खुफिया एजेंसी मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी (MSS) के लिए काम कर रही थीं। अमेरिकी एजेंसियां एक साल से ज्यादा समय से उनकी निगरानी कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें एलिस की एक अमेरिकी नागरिक से नजदीकी का पता चला, जो एनवीडिया CEO जेन्सन हुआंग थे। अमेरिकी अधिकारियों को शक था कि चीनी खुफिया एजेंसी ने एलिस को जेन्सन के करीब पहुंचने के लिए तैयार किया था। मकसद उनके जरिए एनवीडिया की आधुनिक AI चिप्स और कंपनी के कारोबार से जुड़ी जानकारी जुटाना था। दावा- ट्रम्प को जेन्सन के अफेयर के बारे में 6 महीने से पता था सीएनएन रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को इस साल मई में चीन यात्रा से पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी। ट्रम्प को खुफिया मेमो में बताया गया था कि हुआंग के संबंध एक ऐसी महिला से हैं, जिसे अमेरिकी अधिकारी चीनी जासूस मान रहे हैं। इसके बावजूद ट्रम्प हुआंग को बीजिंग ले गए थे। उन्होंने अलास्का से राष्ट्रपति के साथ एयर फोर्स वन विमान में यात्रा भी की थी। हालांकि, वाइट हाउस ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। इस बीच, अमेरिकी सांसदों ने जनवरी में कांग्रेस के नए सत्र के बाद मामले में विस्तृत जांच के संकेत दिए हैं। हुआंग के दूसरे अफेयर का भी खुलासा, कंपनी की अधिकारी से रिश्ते दूसरे अफेयर के बारे में भी पता चला है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक हुआंग का कंपनी की महिला अधिकारी किम्बर्ली पॉवेल के साथ अफेयर था। किम्बर्ली सीधे जेन्सन हुआंग को रिपोर्ट करती थीं। जेन्सन इससे पहले चीनी महिला एलिस हुआंग के साथ अफेयर की बात कबूल कर चुके हैं। एलिस पर चीनी जासूस होने का शक है। इस विवाद का असर कंपनी के शेयरों पर भी पड़ा है। कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन 27 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा घट चुका है। एनवीडिया अब जेन्सन को CEO पद से हटाने की तैयारी कर रही है। गुरुवार को बैठक में इसका फैसला लिया जाएगा। जेन्सन की संपत्ति 6.92 लाख करोड़ तक घटी एलिस-जेन्सन के संबंधों और जासूसी मामले की जांच शुरू होने के बाद से एनवीडिया के शेयर 5% तक गिर चुके हैं। जेन्सन की संपत्ति 6.92 लाख करोड़ रु. तक घट चुकी है। जेन्सन फोर्ब्स की अमीरों की सूची में दो स्थान खिसककर 10वें पर आ गए हैं। इस उथल-पुथल के बीच निवेशक 17 नवंबर को आने वाले कंपनी के तिमाही नतीजों पर नजर टिकाए हुए हैं। गूगल पर ट्रेंड कर रहे जेन्सन हुआंग… सोर्स – गूगल ट्रेंड —————————– एनवीडिया पर जेन्सन की इतनी पकड़ कि हटाना आसान नहीं: कंपनी में उनकी जगह लेने वाला कोई नहीं, चीनी महिला से अफेयर की जांच शुरू एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग पर एक चीनी महिला से अफेयर को लेकर जांच शुरू हो गई है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि यह महिला चीन के लिए जासूसी कर रही थी। हुआंग ने पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी है। पूरी खबर पढ़ें…

