ट्रम्प-जिनपिंग और पुतिन की पहली बार एक साथ मीटिंग:जिनपिंग बोले- परमाणु हथियार इंसान के सिर पर लटकती तलवार, इन्हें खत्म करें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने चीन के शेनझेन शहर में ऐतिहासिक बैठक की। यह पहली बार हुआ जब तीनों नेताओं ने एक साथ त्रिपक्षीय बैठक की। मीटिंग में सबसे पहले परमाणु हथियारों के खतरों पर बातचीत हुई। जिनपिंग ने परमाणु हथियारों को इंसानियत के सिर पर लटकती तलवार बताया। उन्होंने कहा कि इन्हें पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए। पुतिन ने कहा कि रूस, चीन और अमेरिका तीनों ने दूसरे विश्व युद्ध में जीत हासिल की थी। इसलिए दुनिया में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की जिम्मेदारी भी इन तीनों देशों की है। ट्रम्प ने कहा कि वे इस बात से बेहद खुश हैं कि तीनों देशों के बीच पहली बार त्रिपक्षीय बैठक हो रही है। यह इतिहास रचने जैसा है। ट्रम्प-जिनपिंग और पुतिन की मीटिंग की 4 फोटोज ट्रम्प-जिनपिंग-पुतिन की ऐतिहासिक बैठक के 5 बड़े नतीजे 1. तीनों देशों ने साझा शांति घोषणा जारी की 2. दुनिया में एनर्जी की सप्लाई बनाए रखने पर सहमति 3. परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर सहमति 4. तीनों नेताओं ने ICC की आलोचना की साझा शांति घोषणा में कहा गया कि ICC और उससे जुड़ी संस्थाओं को अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। तीनों देशों के ICC का विरोध करने की अलग-अलग वजहें हैं: अमेरिका: अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों पर लगे दुर्व्यवहार के आरोपों की जांच से अमेरिका और ICC के बीच तनाव बढ़ा। गाजा युद्ध में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद भी अमेरिका ने अदालत की आलोचना की। रूस: यूक्रेन युद्ध से जुड़े आरोपों में पुतिन के खिलाफ ICC ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद रूस ने अदालत का विरोध और तेज कर दिया। चीन: चीन ने कभी ICC का समर्थन नहीं किया। शिनजियांग में उइगर समुदाय के खिलाफ नरसंहार के आरोपों को लेकर भी अदालत में याचिकाएं दी गई हैं। चीन इन आरोपों को खारिज करता है। खास बात यह है कि अमेरिका, रूस और चीन तीनों ही ICC के सदस्य नहीं हैं। 5. क्या दुनिया में नया G3 बनने जा रहा है? अमेरिका, चीन और रूस के नेताओं की एक साथ बैठक के बाद दुनिया में एक नए G3 की चर्चा शुरू हो गई है। अगले महीने अमेरिका के मियामी में G20 सम्मेलन होना है। ट्रम्प ने पुतिन को भी इसमें शामिल होने का न्योता दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *