बांग्लादेश में हसीना समर्थकों के 50 घर जलाए:PM रहमान के पार्टी लीडर्स की हत्या के बाद हिंसा, पूर्व सांसदों के घरों पर भी हमला

बांग्लादेश में हिंसा की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। नराइल जिले में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेताओं, पूर्व सांसदों और समर्थकों के करीब 50 घरों और दुकानों में आग लगा दी गई। घटना शुक्रवार को कालिया उपजिला के बेंदर चार गांव में हुई। हमलावरों ने कई घरों में तोड़फोड़ की और वहां रखा फर्नीचर, कीमती सामान और दूसरी चीजें लूट लीं। पूर्व पीएम शेख हसीना देश लौटने की बात कह चुकी हैं। इसके बाद से ही तनाव बढ़ गया है। बीते दिनों हुई हिंसा में पीएम तारिक रहमान की पार्टी BNP के दो नेताओं की हत्या हुई थी। आगजनी की 3 तस्वीरें शेख हसीना के गृह जिले से शुरू हुई हिंसा 15 नवंबर – गोपालगंज में हिंसा: शेख हसीना के गृह जिले गोपालगंज में अवामी लीग के समर्थकों ने रैली निकाली। BNP के दफ्तरों, नेताओं के घरों और दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी हुई। BNP नेताओं ने हमलों के लिए अवामी लीग के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया। 17 नवंबर – पुलिस थाने और घर पर हमला: गोपालगंज के तुंगीपाड़ा पुलिस थाने पर हमला हुआ। इसी रात BNP सांसद के घर में भी आग लगा दी गई। पुलिस के मुताबिक अवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तार नेताओं को छुड़ाने के लिए थाने पर हमला किया था। 18 नवंबर – यूनुस के घर में आग: चटगांव में अंतरिम सरकार के पूर्व प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर में आग लगा दी गई। 19 नवंबर – देशभर में बंद के दौरान हिंसा: गोपालगंज में पुलिस थाने, ग्रामीण बैंक की शाखा और कई घरों में आग लगा दी गई। थाने में खड़े करीब 20 वाहन भी जला दिए गए। 20 नवंबर – मंत्री के घर पर आगजनी: सिलहट में विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के घर के बाहर आग लगाई गई। कबीर ने इसके लिए अवामी लीग को जिम्मेदार ठहराया। हसीना ने कहा था- दिसंबर में अपने देश लौटूंगी बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना की सरकार गिर गई थी। वे 5 अगस्त 2024 को भारत आ गईं थीं। तब से यहीं रह रहीं हैं। हसीना के बाद मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार की कमान संभाली थी। उन्होंने हसीना की पार्टी अवामी लीग पर लगे बैन लगा दिया था। चुनाव के बाद तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने। उनकी सरकार ने इस बैन को जारी रखा है। हसीना ने जुलाई 2026 में दिसंबर में बांग्लादेश लौटने और वहां की अदालत में कानूनी प्रक्रिया का सामना करने की इच्छा जताई थी। इस महीने उन्होंने दोबारा कहा कि वह हर हाल में दिसंबर में लौटेंगी। इसके बाद से देश में राजनीतिक तनाव बढ़ा है। पूर्व पीएम हसीना ने नए पासपोर्ट और नेशनल आईडी की भी मांग की है लेकिन सरकार ने यह मांग मानने से इनकार कर दिया। बांग्लादेश सरकार लगातार भारत से हसीना को वापस सौंपने की मांग कर रही है। इस पर भारत ने कहा है कि शेख हसीना के प्रत्यर्पण का मामला कानूनी है। नियमों के अनुसार काम किया जाएगा। ———————— यह खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के घर में आग लगाई: ढाका में कई जगह बम धमाके; हसीना की पार्टी का बंद का ऐलान, 565 गिरफ्तार बांग्लादेश में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के देशव्यापी बंद के ऐलान के बीच हिंसा भड़क गई है। राजधानी ढाका में सुबह होने से पहले कई जगह देसी बम धमाके हुए। देश के कई हिस्सों में आगजनी, तोड़फोड़ और हमलों की घटनाएं हुई हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *