यूपी के जिला अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके के जीटी रोड स्थित गोपी के पास गुरुवार की शाम गंगा नहा कर घर लौट रहे तीर्थ यात्रियों का टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया हादसे में टेंपो में सवार महिला पुरुष बच्चे मिलाकर करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया।
जिला एटा के थाना जलेसर इलाके के गांव पुनेहरा रहने वाले ग्रामीण गंगा नहाने के लिए गुरुवार की सुबह टेंपो में सवार होकर गए थे। शाम को सभी टेंपो में सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। टेंपो अकराबाद के पास गोपी के पास पहुंचा था, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब एक दर्जन बच्चे, महिला व पुरुष घायल हो गए। घटना के बाद राहगीर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दे दी । जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद सभी को उपचार के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल भेजा।
डॉक्टर प्रवीन रंजन ने बताया कि घायल मुन्नी देवी पत्नी राम सिंह, विमला देवी पत्नी रमेश चंद, कुमारी आकांक्षा पुत्री विजयपाल, भानु प्रताप सिंह पुत्र चरण सिंह, कुंती देवी पत्नी विजयपाल, माधव सिंह पुत्र मनवीर सिंह, प्रिया पत्नी मनवीर सिंह, कुमारी दिव्या पुत्री भानु प्रताप सिंह आदि लोग घायल हो गए। जिनका उपचार जिला अस्पताल मलखान सिंह में चल रहा है। वही, घटना की जानकारी परिवारजनों को दे दी है।