उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ के थाना गोधा के गांव पड़की में प्रधान पद के प्रत्याशी की शुक्रवार देर रात्रि मौत हो गई। जवां ब्लॉक के गांव पड़की में अनुसूचित जाति की आरक्षित सीट थी। जिस पर गांव के चार व्यक्ति प्रधानी का चुनाव लड़े रहे थे। उनमें से गांव के ही डॉक्टर सुखबीर सिंह प्रधान पद के प्रत्याशी थे।
जानकारी के अनुसार, बीती 29 अप्रैल को वोटिंग के बाद सुखबीर सिंह घर पर ठीक प्रकार से सोये थे। 30 अप्रैल की सुबह अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई, परिजनों द्वारा उसे प्राइवेट डॉक्टरों को दिखाया गया। शाम के समय उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन छेरत के एक प्राइवेट नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत मानकर वापस कर दिया। लेकिन घर आने पर सुखबीर के परिजनों को महसूस हुआ कि अभी वह जिंदा है। उसमें अभी सांसे चल रही है।
इस पर रात करीब 10:00 बजे परिजन उसे अलीगढ़ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों का मानना है कि सुखबीर की मौत सदमे से हुई है। सुखबीर की मौत से उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, वही गांव में उसके समर्थकों में भी शोक का माहौल है।