बदमाशों के हौसले बुलंद, चोरी के बाद घर मे लगाई आग ?

UP के जिला अलीगढ़ के थाना बरला इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बदमाश आये दिन लूट चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। बदमाशों ने इज्जतपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात चोरी कर घरेलू सामान में आग जलाकर राख कर गये। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है।

 

जानकारी के अनुसार, थाना बरला के गांव इज्जतपुर के गौरव दीक्षित पुत्र गनेश दीक्षित नोएडा की एक कंपनी में काम करते हैं। पत्नी व बेटी के साथ वहीं एक मकान में रहते हैं। लाकडाउन के चलते वह पिछले एक माह से गांव में आकर रह रहे हैं। 15 दिन पूर्व उनकी ढाई साल की बेटी अंजली को पैरालाइसिस हुआ था। कई दिनों से उसका उपचार अलीगढ़ के निजी हास्पिटल में चल रहा था। शुक्रवार को बेटी की तबियत ज्यादा खराब हो गई। मकान में ताला लगाकर वह पत्नी के साथ बेटी का इलाज कराने के लिए नोएडा के एक हास्पिटल गये। देर रात अज्ञात बदमाश बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और दो हजार की नगदी समेत सोने की चूड़ी, एक पेंडल, झुमकी समेत करीब दो लाख रूपये की चोरी कर घरेलू सामान उठा ले गए। जाते जाते सामान में आग लगा गए। आग की लपटें देखकर पड़ोसी एकत्र हो गए और आग को बुझाया। मगर जब तक घरेलू सामान जलकर राख हो गया। फोन से गौरव को मामले की सूचना दी।
गांव पहुंचे गौरव ने घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की है। थानाध्यक्ष उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि जानकारी मिली है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने दावा किया है कि बदमाशों को जल्द पकड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: