बाइक सवार होमगार्ड और उनके भतीजे को अज्ञात वाहन रौंदकर फरार, दोनों की हुई मौत

UP के जिला अलीगढ़ के थाना पिसावा इलाके के जट्टारी रोड स्थित मुंबा के पास शुक्रवार की रात बाइक सवार होमगार्ड और भतीजे को अज्ञात वाहन रौंदकर फरार हो गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं, खबर पाकर मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुँच गए।

 

ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड और उसके भतीजे की हुई मौत
जानकारी के अनुसार, पिसावा थाना इलाके के गांव गोदोली के रहने वाले 54 वर्षीय सुभाष पुत्र दुद्धन होमगार्ड है। वर्तमान में उनकी तैनाती थाना पिसावा में चल रही है। शुक्रवार की रात वह अपने 18 वर्षीय भतीजे अखिल पुत्र हरकेश के साथ बाइक से पिसावा जा रहे थे। बाइक जट्टारी रोड स्थित बम्बा के पास पहुंची थी। तभी अज्ञात वाहन दोनो को रौंद कर भाग निकला। इसी बीच वहां से गुजर रहे गांव के भूपेंद्र की नजर सुभाष व अखिल पर पड़ी। घटना की खबर भूपेंद्र ने पुलिस को दी। मोके पर पहुंची पुलिस दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: