शादी वाले घर मे 2 बच्चों सहित 15 महिलाएं हुई बेहोश ? पढिये क्या है मामला.

उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा जनपद मे शादी वाले घर मे 2 बच्चो सहित 15 महिलाओं के बेहोश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी बारात के लौटने पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टर के अनुसार अब सभी की हालत खतरे से बाहर है। आशंका है कि सभी लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा खाने के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं।

 

रिफाइनरी थाना प्रभारी लोकेश सिंह भाटी ने बताया कि भाहई गांव के रहने वाले रतन सिंह के बेटे ईदल सिंह की बारात राजस्थान गई थी। घर पर रुके बच्चे व महिलाओ ने खाना खाया और उसके बाद सो गए। श्री भाटी के अनुसार सुबह के समय बारात वापस लौट आई। लेकिन घर पर रुके बच्चे व महिलाओं में से कोई भी सोकर नहीं जगा। परिजनों को लगा कि किसी ने बच्चो व महिलाओं को बेहोश कर वारदात को अंजाम दे दिया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगो की भारी भीड एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो बच्चों एवं 13 महिलाओं को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती करा दिया।

लोगों ने बताया कि बारात के जाने के बाद सभी महिलाओं और बच्चो ने खाना खाया था । जिसके बाद उक्त सभी फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टर के अनुसार अब सभी खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज जारी है। अभिहित अधिकारी डॉक्टर गौरी शंकर ने बताया कि पूड़ी और सब्जी के दो सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही बेहोश होने का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अन्य पहलुओं पर भी जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: