यूपी के जिला के अलीगढ़ के थाना कोतवाली नगर के भुजपुरा में शुक्रवार देर शाम बारिश के कारण एक मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से पिता पुत्री समेत चार लोग घायल हो गए। दो लोगो को गम्भीर हालत देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। खबर पाकर सीओ प्रथम ने जिला अस्पताल पहुंच घायलो से जानकारी की।
जानकारी के मुताबिक, फ़ईमुद्दीन पुत्र छोटे मजदूरी करते है। शुक्रवार की देर शाम घर मे उनकी बेटी नरगिस खाना बना रही थी। घर मे पड़ोसी शारुख और उनकी धेवती इनायत पुत्र युफुफ भी थी। इसी बीच बीते दिनों हुई बारिश के कारण मकान भर भरकर गिर गया। मलबे में सभी दब गए।
चीख पुकार सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। सपा से मजदूर सभा के महानगर सलमान सलमानी भी पहुंच गए। घायलो को मलबे से बाहर निकाला। आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर आये। इसी बीच सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह भी आ गए। घायलो से जानकारी की।
इधर, जिला अस्पताल की इमरजेंसी इंचार्ज डॉक्टर अमित बैसला ने बताया कि घायल शारुख और नरगिस को मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। मलबे में दबने से नरगिस के सिर और शारुख के अंदरूनी चोट आई है।