अलीगढ़ : दो भाइयों के घर लाखों की चोरी, एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा ? जानिये क्या है पूरा मामला

दो भाईयों के मकान को चोरो ने बनाया निशाना
जेवर समेत नगदी लेकर चोर हुए फरार
ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोचकर किया पुलिस को सौंपा

UP के जिला अलीगढ़ के थाना थाना बरला इलाके के गांव दतावली में बदमाशों ने दो सगे भाई सब्जी व्यापारियों के मकान को निशाना बनाते हुए बदमाश घर के अंदर घुस गये और अलमारियों को तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गये। खटपट सुनकर परिजन जाग गए और ग्रामीणों की मदद से एक बदमाश को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के बदमाश सुपर्द कर दिया। बदमाश से पूछताछ में जुटी हुई है।

 

जानकारी के मुताबिक, थाना बरला के गांव दतावली के इंद्रपाल सिंह सब्जी की खेती कर मंडियों में भी व्यापार करते हैं। एक ही मकान में अलग कमरों में उनके दो बेटे ओमवीर व विष्णु बच्चों सहित रहते हैं। घटना के वक्त परिवार सभी सदस्य मकान की छत पर सो रहे थे। रात्रिके चार बदमाशों ने दीवार फांदकर दोनों भाईयों की अलमारी सेफ तोड़कर करीब साढ़े 5 लाख की कीमत सोने चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर भाग निकले। विष्णु ने पुलिस को बताया कि खटपट होने पर उसकी आंख खुल गई। देखा तो बदमाश सीढ़ियों से होकर जा रहे थे।

 

उसने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हो गए और एक बदमाश को पकड़ लिया। लेक़िन उसके साथी जेवर व नगदी लेकर भाग गये। चोरी व बदमाश पकड़े जाने की सूचना इलाका पुलिस को दी। सूचना पर एसओ उमेश चंद्र शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पकड़े गये बदमाश को हिरासत में ले लिया। एसओ उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। पकड़े गये बदमाश से पूछताछ की जा रही है। उसके साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: