अलीगढ़ : नगर स्वास्थ्य अधिकारी के घर पर महिला संदिग्ध हालत में झुलसी, मेडिकल में भर्ती कराया ? जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र की पाश कालोनी स्वर्ण जयंती नगर सोमवार देर रात नगर स्वास्थ्य अधिकारी के घर मे एक महिला संदिग्ध हालत में आग से झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। आग को बुझाया और पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना के वक्त डॉक्टर घर नही थे। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

 

जानकारी के मुताबिक, स्वर्ण जयंती नगर स्थित ओरा पर्ल अपार्टमेंट के सामने वाली गली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर कमल सिंह का आवास है। रात करीब 12:30 बजे एक महिला घर के बाहर चीखती हुई निकली। महिला जली हुई हालत में थी। चीख पुकार सुनकर घरों से लोग निकल आये। उन्होंने पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचना दी। खबर पाकर एसपी सिटी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत के अनुसार मोहल्ले के लोगों का यह भी कहना है कि डाक्टर की पत्नी मकान के अंदर थी। वो आग बुझाने की बजाय महिला को देख रही थी। क्वार्सी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर महिला को किसी तरह आग से बचाया। नाजुक हालत को देखते हुए उसे जेएन मेडिकल कालेज भिजवाया।

 

 

जानकारी करने पर महिला का नाम विमला पता चला है, जो देवसैनी में रहती है। इस महिला के नगर स्वास्थ्य अधिकारी व उनकी पत्नी से क्या संबंध हैं? इसकी जानकारी की जा रही है। मामले की जांच सीओ सिविल लाइन श्वेताभ पांडे जांच कर रहे हैं। महिला ने खुद को आग लगाई और किसी अन्य ने इसकी जांच की जा रही है।

 

 

 

 

कई दिन से नहीं पहुंचे घर नगर स्वास्थ्य अधिकारी !

पुलिस की जांच में ये भी पता चला है कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी पिछले कई दिन से अपने आवास पर नहीं हैं? वे कहां गए हैं? इस बारे में उनकी पत्नी और परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: