उत्तप्रदेश के जिला अलीगढ़ के थाना अतरौली के गांव बिधिपुर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। कुछ घंटे बाद आने वाली बरात को लेकर खुशी में परिवार सहित गांव में खुशी की लहर दौड़ रही थी, घर में रिश्तेदारों की भीड़ आना शुरू भी हो चुकी थी। ढोलक की थाप पर महिलाएं जमकर नाच रही थी। इसी बीच दुल्हन की मां की अचानक हृदय गति रुक गई शादी वाले माहौल में सन्नाटा छा गया। परिवार वाले महिला को कहीं ले जाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। अचानक हुई महिला की मौत से हंसी खुशी वाले घर में मातम छा गया है।
बेटी की बरात आने की खुशी में घर में जश्न का था माहौल ?
जानकारी के मुताबिक, अतरौली थाना इलाके के गांव बिधीपुर के रहने वाले शेर सिंह की बेटी प्रवेश कुमारी के विवाह की रविवार को तैयारियां जोर शोर से चल रही थी। इसी बीच प्रवेश की 54 वर्षीय मां प्रेमवती देवी की अचानक हृदय गति रुक गई, जिससे घर में मातम छा गया। परिजन महिला को उपचार के लिए कहीं ले जाते, इससे पहले ही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से शादी की खुशी वाले घर में मातम छा गया। वही बेटी के विवाह के लिए की जा रही तैयारी आदि को भी वही रोक दिया गया। जिस घर से बेटी की डोली उठनी थी, वहां से मां की अर्थी उठ गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
औपचारिकता पूर्ण करते हुये सम्पन्न होगा विवाह ?
परिजनों के मुताबिक बेटी प्रवेश की शादी औपचारिकता पूर्ण करते हुए रात्रि के समय कर दिया जाएगा। मृतक महिला चार बेटे व एक बेटी की मां थी। युवती की बरात बुलंदशहर के गांव नगला सुमाली से आनी है। महिला मौत से घर मे मातम छा गया है।