अलीगढ़ : अवैध सम्बंध में बाधक बने पति की पत्नी ने कराई थी हत्या ! जानिए पुलिस ने कैसे किया खुलासा

उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ के थाना पालीमुकीम में हुई युवक की हत्या में पत्नी, उसके प्रेमी व अन्य को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। मृतक की पत्नीसे उसके के दोस्त से अवैध सम्बंध थे, इसी कारण पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराई थी और गांव के बाहर जंगल में भूसे के ढ़ेर में शव छिपा दिया था। जानकारी होने पर 18 नवंबर को ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी थी।

 

दो दिन बाद मिला था युवक का शव ?
अतरौली क्षेत्र के मुहल्ला कच्ची गढ़ी निवासी मृतक हरिओम (28) पुत्र केवल सिंह मुहल्ले के ही एक युवक की शादी में शामिल होने के लिए थाना पालीमुकीमपुर के गांव वीशनपुर गया था। लेकिन वह इसके बाद घर नहीं लौटा। दो दिन बाद उसका जला हुआ शव शव जंगल में पड़ा मिला है। हत्यारों ने मृतक की पहचान छिपाने के लिए उसके शव को जलाकर भूसे में छिपाया था। जिसके बाद मृतक के भाई रवि कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

 

मृतक के दोस्त पर पुलिस को था शक ?
घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। जिसके बाद उन्हें शुरू से ही मृतक हरिओम के दोस्तों की बातें संदेहजनक लग रही थी। जिसके बाद पुलिस ने अतरौली के मोहल्ला कटरा निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र बीधंबर सिंह से पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि मृतक की पत्नी सरिता से उसके अवैध संबंध थे। इसका पता धीरे धीरे मृतक को चल गया था। जिसकेक कारण आए दिन घर में कलेश होती रहती थी। जब उसने सरिता से इस बारे में पूछा तो उसने अपने पति की हत्या करने की सलाह दी। जिसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हरिओम की हत्या कर दी।

 

कई साल से घर में था आना जाना ?
आरोपी देवेंद्र ने बताया कि वह मृतक हरिओम और वह दोनों एक ही जाति के हैं। मृतक के मामा का लड़का दिनेश, वह और हरिओम तीनों एक ही भट्‌ठे पर काम करते थे। जिसके चलते उसका पिछले 7-8 सालों से मृतक के घर आना जाना था। मृतक शराब और जुएं का आदी था, जिसके चलते उसके घर में पत्नी से लड़ाई झगड़ा होता रहता था। इसी का फायदा उठाकर उसकी नजदीकियां मृतक की पत्नी से बढ़ गई थी। धीरे धीरे इस बात का पता लोगों को चलने लगा। जिसके बाद उसने हरिओम की हत्या करने की योजना तैयार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का जूता भी बरामद किया है। जहां पर इन्होंने उसकी हत्या की थी, इसके बाद शव को ले जाकर जंगल में दफना दिया था।

 

इनको किया गिरफ्तार ?
एसओ पालीमुकीमपुर प्रभारी रामवकील सिंह ने बताया कि आरोपी देवेंद्र कुमार, उसके साथी नरेश कुमार, दिनेश कुमार और मृतक की पत्नी सरिता को हत्या करने और हत्या के बाद शव छिपने और सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: