उत्तरप्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में मध्य प्रदेश के चार पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 80 (थाना सुरीर) पर पुलिया से टकराकर बेकाबू हुई बोलेरो दो हिस्सों में बंट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को मोर्चरी भिजवाया। मृतको के परिवार में कोहराम मचा है।
दबिश देने जा रही थी पुलिस !
जानकारी के मुताबिक, बुलेरो में सवार मुख्य आरक्षी भवानी प्रसाद, महिला आरक्षी हीरा देवी, चालक जगदीश, पुलिस मित्र रवि कुमार की मौत हो गई, जबकि आरक्षी कमलेंद्र यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मुख्य आरक्षी रतिराम, धर्मेंद्र कुमार और प्रीति घायल हो गए। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के थाना भूडेरा की पुलिस टीम अगवा की गई युवती को बरामद करने के किए हरियाणा के बहादुरगढ़ दबिश में जा रही थी। तभी रास्ते मे हादसा हो गया ।
सुरीर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे !
इधर, सूचना पर थाना सुरीर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लिए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे हुए सड़क हादसे से एक्सप्रेसवे की एक लाइन बंद हो गई। आगरा से नोएडा जाते समय हादसा हुआ।
हादसे के बाद लगा जाम !
शुक्रवार सुबह हुए हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की एक लाइन जाम लग गया। वाहनो लाइन लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बोलेरो को हटाया और यातायात सुचारू कराया। यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा देखकर राहगीरों के।होश उड़ गए।