अलीगढ़ : नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, हत्या का लगाया आरोप ! जानिए क्या है पूरा मामला

 

उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ के थाना इगलास गांव श्यामगढ़ी में नव विवाहिता का फंदे से शव लटका मिलने से खलबली मच गई। खबर पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। वहीं, मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। मौत की खबर से मृतका के परिवार में कोहराम मचा है।  मृतका के पिता ने तहरीर पुलिस को देदी है।




सात माह पहले हुई थी शादी ?
जानकारी के मुताबिक, इगलास के गांव बैलोठ निवासी सियाराम की बेटी रेनू की शादी बीती 8 मई 2021 को श्यामगढ़ी के रहने वाले रवेंद्र के साथ हुई। पिता ने बताया कि उन्होंने शादी में 12 लाख रुपए खर्च किए थे और अपनी पूरी क्षमता के मुताबिक दान दहेज दिया था। लेकिन कुछ महीने बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने चार पहिया कार की मांग शुरू कर दी। इसके लिए ससुरालीजन आए दिन  बेटी के साथ मारपीट और उसे प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी।

पड़ोसियों से मिली मायका पक्ष को जानकारी !
मृतका के पिता सियाराम ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी की मौत की खबर नहीं दी। उनके पास गांव के अन्य लोगों का फोन पहुंचा, तब जानकारी हुई। जिसके बाद वह  बेटी के ससुराल आये। यहां उनकी बेटी का शव जमीन पर पड़ा  था। वहीं, उन्होंने ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, सीओ इगलास अशोक कुमार ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर  मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वहीं पीड़ित पिता की तहरीर पर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है ।  उन्होंने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: