अलीगढ़ : बहनोई ने साले की गला रेतकर की हत्या, फरार ? जानिए क्या है हत्या की वजह

उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के शाहकमाल तेलीपाड़ा में रविवार रात्रि घर मे घुसकर बहनोई व उसके साथियों ने मिलकर साले की गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। वारदात के वक्त मृतक की बहन घर मे थी। उसने विरोध भी किया। लेकिन उसको धमकाते हुए आरोपी भागने में सफल रहे। शोर शराबा सुनकर पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। घटना से इलाके में खलबली मच गई। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।



जानकारी के मुताबिक, शाहकमाल तेलीपाड़ा में रहने वाला 25 वर्षीय रिजवान पुत्र मुंडन खां मजदूरी करता था। 9 भाई बहनों में पांचवे नम्बर का था। करीब 3 साल पहले बहन इमराना ने क्षेत्र के युवक से लवमैरिज कर ली थी। जिस पर एक साल का बेटा शुभान है।

बड़े भाई छोटे खां ने बताया कि बहन इमराना के साथ बहनोई मारपीट करता रहता है। पिछले दिनों भी उसकी पिटाई की थी। जिसके बाद करीब 15 दिन पहले इमराना ससुराल से मायके आ गई। रविवार रात्रि रिजवान व छोटी बहन सन्नो घर में थे। रिजवान घर मे काम कर रहा था और सन्नो किचिन में थी। आरोप है कि इसी बीच आरोपी बहनोई अपने साथियो संग आ धमका। आते ही रिजवान के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध किया तो उसकी गर्दन चाकू से रेत दी। सन्नो रिजवान को बचाने दौड़ी तो उसको धमकी देकर आरोपी भाग गए।



शोर शराबा सुनकर पड़ोसी एकत्र हुए। परिजन घायल रिजवान को जिला अस्पताल उपचार के लिए लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी इंचार्ज डॉक्टर अमित बैसला ने बताया कि परिजन व पुलिस रिजवान को मृत अवस्था मे लाये थे। उसके गले से खून निकल रहा था। उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया। उधर, इंस्पेक्टर रूपेश ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपी पत्नी के साथ मारपीट करता था। जिसका मृतक विरोध करता था। अभी तहरीर नही मिली है। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: