अलीगढ़ : ट्रैक्टर ट्रॉली और मैक्स पिकअप में जोरदार भिड़ंत, एक महिला की मौत और 14 घायल !

उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ के थाना गौंडा क्षेत्र के गांव गहलऊ के पास मैक्स पिकअप और ईंटो से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और महिला व पुरूष सहित 14 व्यक्ति घायल हो गए। पिकअप सवार लोग हादसे के समय तेरहवीं दावत में शामिल हाथरस से टप्पल लौट रहे थे। हादसे की खबर पाकर इलाका पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलो को जिला अस्पताल ले जाया गया और मृतका के शव को मोर्चरी में रखवाया। मौत की खबर से परिजन बेहाल हैं।



जानकारी के मुताबिक, जनपद हाथरस के गांव नबीपुर छोटुआ के रहने वाले राम प्रसाद का पिछले दिनों देहांत हो गया था। बुधवार को उनका तेरहवीं का कार्यक्रम था। जिसमे शामिल होने के लिए टप्पल क्षेत्र के गांवों के रहने वाले उनके रिश्तेदार गए थे। वापस घर जाने के दौरान उनकी मैक्स गांव गहलऊ के पास पहुंची थी। तभी सामने से आते ईंटो से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। हादसे का बाद चीख पुकार मच गई। ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर एम्बुलेंस के अलावा इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलो को जिला अस्पताल भिजवाया।

इधर, जिला अस्पताल की इमरजेंसी इंचार्ज डॉक्टर अमित कुमार बैसला ने बताया कि हादसे में घायल 14 व्यक्ति अस्पताल आये। इनमें महिला और पुरूष शामिल है। सभी का उपचार जारी है। वहीं, बुजुर्ग महिला मृत अवस्था मे आई थी। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर, गौण्डा इंस्पेक्टर अमरेश त्यागी ने बताया कि हादसे की खबर पर पुलिस गई थी। घायलो को अस्पताल भिजवाया गया। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। क्षतिग्रस्त वाहन सड़क से हटवा दिये हैं।



ये हुए घायल
बाल किशन पुत्र भूप सिंह (50)
साधना पुत्री चोव सिंह (15)
मुन्नी पत्नी डोरीलाल (40)
चोव सिंह पुत्र राज्यपाल (45)
विनय देवी पत्नी संतोष (29),
साधना पुत्री बनवारी लाल (22)
कमलेश पत्नी बनबारी लाल (50)
कमलेश पत्नी चेतन(32)
कल्लो पत्नी माली(35)
सुमन देवी(35)
नेहा(25)
बनबारी लाल पुत्र खूबचंद(45)
प्रियंका पुत्री राजेंद्र(13)
देवीराम पुत्र हरिश्चन्द(55)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: