Aligarh News : वो कौन थी जिसकी वजह से विशाल ने दी जान ! जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने गुरुवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला था और यहां किराये पर रहकर टेम्पो चलाता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पँचनामा की कार्रवाई करते हुए मोर्चरी भेज दिया है। परिजन भी यहां आ गए हैं। परिजनों ने बताया कि मृतक का एक लड़की से प्रेम प्रसंग था, लेकिन वो कौन है इसकी जानकारी नही है।



जानकारी के मुताबिक, गिविंद सिंह फिरोजाबाद के गांव गड़ा के रहने वाले हैं। जोकि गाजियाबाद में प्राइवेट नोकरी करते हैं। उनके दो बेटे व बेटी हैं। इनमे 22 वर्षीय बेटा विशाल अलीगढ़ के महुआखेड़ा इलाके के मोहल्ला मिथला पुरी में किराए के मकान में रहता था और टेम्पो चलाता था। पहले अपना टेम्पो चलाता था, लेकिन उसको बेच दिया और फिर टेम्पो भी किराए पर चलाने लगा।

बुधवार रात्रि उसने जहर खा लिया। तबियत बिगड़ने पर पड़ोसियों को जानकारी हुई है। तत्काल उसको पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसकी जानकारी पड़ोसियों ने परिजनों को दी और यहां आ गए।

गुरुवार दोपहर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर इलाका पुलिस पहुंच गई। पिता ने बताया कि विशाल के किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शायद उसी से कहा सुनी के बाद बेटे ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। उनको कोई कार्रवाई नही करनी । उसकी मौत की खबर से परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है।

 

 

 

 



 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: