Aligarh News : फन्दे से लटका मिला महिला का शव, ससुरालीजन फरार, FIR दर्ज

फन्दे से लटका मिला महिला का शव, ससुरालीजन फरार, मुकदमा

यूपी के जिला अलीगढ़ के थाना महुआखेड़ा इलाके के आरएएफ रोड स्थित मुरलीधरपुरम में घर मे एक महिला का शव फंदे पर कमरे में लटका मिलने खलबली मच गई। घटना के बाद ससुरालीजन  मौके से भाग गए। ख़बर पाकर मायका पक्ष अलीगढ़ आ गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।



जानकारी के मुताबिक, जनपद बदायूं के नरसैना निवासी शिवकुमार ने करीब चार साल पहले अपनी बेटी अंजलि की शादी अलीगढ़ के मुरलीधरपुरम निवासी शुभम के साथ की थी। शुभम इलेक्ट्रिशियन है। परिवार में एक दो साल का बेटा है। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार को परिजन किसी काम से बुलंदशहर गए थे। घर पर अंजलि अकेली थी। तभी फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। रात्रि में परिजन घर लौटे तो शव लटका देख चीख निकल गई। आसपास के लोग एकत्र हो गए।

उधर मायके पक्ष का आरोप है कि ससुरालजन अंजलि की शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि आए दिन दहेज में पांच लाख रुपए व बाइक की मांग करते थे। अंजलि के शिकायत करने पर कई बार मायके पक्ष के लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ससुराल वाले नही माने। मांग पूरी न होने पर अंजली को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर शुक्रवार को अंजलि की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को फंदे पर लटका दिया।

इसकी खबर कंट्रोल रूम को दी।, सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शनिवार को परिजनों को सौंप दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैगिंग बताया जा रहा है। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है।  पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति शुभम, सास पुष्पा और ससुर अनिल उपाध्याय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।  पुलिस जांच करने के साथ फरार आरोपियो की तलाश में जुटी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: