Aligarh Big News : बेख़ौफ़ बदमाशों ने महिलाओ व बच्चों को चाकू, तमंचे की नौंक पर लाखों का जेवरात लूटा, आये दिन हो रही लूटपाट की घटनाएं ? जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने शादी समारोह से लौट रही महिलाओं को निशाना बनाते हुए लूट की वारदात को अंजाम दे डाला । बदमाश तमंचा और चाकू की नोक पर महिलाओं से लाखों की कीमत के जेवरात लूट कर फरार हो गए। घटना के वक्त उनके परिवार का एक पुरुष शादी समारोह में लिफाफा देने के लिए गया हुआ था। दूसरी घटना एएमयू सर्किल के पास की है जहां बाइक सवार बदमाश दिल्ली की रहने वाली एक लिस्ट इसे सामान लूटकर फरार हो गए पुलिस ने दोनों घटनाओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना इलाके के पहासू हाउस निवासी अंसार खान पुत्र अख्तर खान शुक्रवार रात्रि मित्र की शादी समारोह में शामिल होने के लिए मैरिस रोड स्थित एक लॉज में आए थे । उनके साथ उनकी पत्नी असरा शेरवानी और पत्नी की बड़ी बहन उसरा तारीख पत्नी तारीख पाशा निवासी आईटी ग्रैंड अपार्टमेंट और उनके बच्चे भी शादी में शामिल होने आए थे। यहां से घर वापस जाने के दौरान सभी लोग देर रात्रि गाड़ी में पहुंचे। तभी अचानक उनको याद आया कि वह लिफाफा देना भूल गए हैं।

जिसके बाद अंसार खान अंदर शादी समारोह में चले गए। जबकि महिलाएं और बच्चे गाड़ी में रुक गए । तभी वहां बेख़ौफ़ तीन चार बदमाश आ धमके । उन्होंने हाथ में तमंचा और चाकू लिया हुआ था। उनकी पत्नी और असरा शेरवानी को तमंचा चाकू की नोक पर लेते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश असरा शेरवानी से सोने के 6 कड़े, दो अंगूठी और असरा तारीख से सोने का एक कड़ा, अंगूठी और चेन लूट कर फरार हो गए । लूटे गए जेबरातो की कीमत लाखों में बताई जा रही है। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को खबर दी । लूट की वारदात से पुलिस में खलबली मच गई। इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से मामले की जानकारी ली । पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दूसरी लूट की घटना एएमयू सर्किल के पास की है । इला पुत्री जमाल गोसे निवासी सरोजिनी नायडू हॉल फोर्थ फ्लोर बाटला हाउस नई दिल्ली बीती 28 दिसंबर की शाम रिक्शा में बैठकर एएमयू कैंपस की तरफ जा रही थी।  तभी एएमयू सर्किल के पास बाइक सवार दो बदमाश उनसे मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए । पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: