जालौन न्यूज : युवक का घर मे फन्दे से लटका मिला शव, परिजनों के उड़े होश ! जानिए क्या है पूरा मामला

यूपी के जिला जालोन में के ग्राम अंडा में एक 40 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली। युवक ने अपने परिवारीजन को रोता बिलखता छोड़ा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोष्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के मुुुताबिक, कौच  ग्राम अंडा में आशुतोष उर्फ अततू पत्र रामदास अहिरवार उम्र करीब 40 बर्ष ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया और जब सुबह परिवारीजन जागे और उन्होंने देखा तो उनके होश उड़ गए। घर मे चीख पुकार मच गई । शोर शराबा सुनकर पड़ोसी आ गए । जिन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर  सागर चौकी प्रभारी संजय पाल फोर्स के साथ पहुँच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और पंचायत नामा भरकर पोष्ट मार्टम के लिए भिजवाया। घटना की जांच में जुट गए । वहीं बताया जा रहा है कि मृतक आशुतोष मदर्स प्राइड स्कूल में बच्चे ले जाने वाले बाहन को चलाता था। वहीं, घटना से परिवारीजनों को रो रोकर वुरा हाल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: