अलीगढ़ : राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के खेल महोत्सव 2023 के तहत चल रही दो दिवसीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन रविवार को हो गया। मदरसा –ए– चाचा नेहरू में मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के खिलाड़यों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बॉक्सिंग संघ के महासचिव सोम प्रकाश शर्मा ने बताया कि दूसरे दिन विभिन्न वर्गों के मुकाबले हुए और शाम तक प्रतियोगिताएं चली। जिसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ई. पंकज मेहरवाल निदेशक आईआईएमटी मनोज शर्मा सह मंत्री क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत, लकी भारद्वाज क्रीड़ा भारती महानगर केंद्र प्रमुख, मनोज अरोरा अध्यक्ष बॉक्सिंग संघ, वली उज्जमा खान सचिव जिला खो-खो संघ, कवि विशाल नारायण शर्मा, अजीत बांगड़ी, शिवकुमार, समाजसेवी प्रेमलता सिंह, सईदा खातून पूर्व पार्षद, रोहिताश कुमार विक्की आदि ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
सब जूनियर बालक 22किलोग्राम भार वर्ग
समीर गोल्ड अरमान सिल्वर 30 किलोग्राम भार वर्ग रोबिन गोल्ड इकराम सिल्वर
32 किलोग्राम भार वर्ग
हैदर हसन गोल्ड विष्णु सिल्वर
34 किलोग्राम भार वर्ग
शाहीम गोल्ड प्रियंसी चौहान सिल्वर 36 किलोग्राम भार वर्ग
पार्श्वल गोल्ड अब्दुल अहद सिल्वर 38 किलोग्राम भार वर्ग
मोहम्मद उमर गोल्ड शाहिब सिल्वर 40 किलोग्राम भार वर्ग
मोहम्मद मुर्तजा गोल्ड प्रिंसेस सिल्वर 42 किलोग्राम भार वर्ग
सोहेल गोल्ड अरशद साद सिल्वर
44 किलोग्राम भार वर्ग
अंशुल चौधरी गोल्ड अरशद लाल मोहम्मद सिल्वर 46 किलोग्राम भार वर्ग अनीश गोल्ड सिद्धार्थ शर्मा सिल्वर 48 किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मद अहद खान गोल्ड वंश सिल्वर 50 किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मद जावेद गोल्ड अब्दुल अहद सिल्वर 54 किलोग्राम भार वर्ग
रविकांत गोल्ड कृष्णा सिल्वर

सब जूनियर बालिका
24 से 26 किलोग्राम मरिया तारीख गोल्ड अलीशा नासिर सिल्वर 30 किलोग्राम भार वर्ग
जिकरा गोल्ड यशा सिल्वर
32 किलोग्राम भार वर्ग
हादिया तारिक गोल्ड अलीशा सिल्वर 36किलोग्राम भार वर्ग
उज़मा गोल्ड रूही सिल्वर
44 किलोग्राम भार वर्ग
लामा समीर गोल्ड सना सिल्वर
46 किलोग्राम भार वर्ग
मोनिका गोल्ड खुशी सिल्वर
52 किलोग्राम भार वर्ग
मुस्कान गोल्ड दीपिका सिल्वर

जूनियर बालक वर्ग
54 किलोग्राम भार वर्ग
नवीन चौधरी गोल्ड अल कमल सिल्वर 57 किलोग्राम भार वर्ग
आशीष गोल्ड अर्श सिल्वर,
विवेक कुमार गोल्ड अतुल सिल्वर
60 किलोग्राम भार वर्ग
अरुण चौधरी गोल्ड मो. जुबैर सिल्वर 63 किलोग्राम भार वर्ग
यश चौधरी गोल्ड सनी सिल्वर
*जूनियर बालिका वर्ग*
46 किलोग्राम अनम खान गोल्ड कविता वर्मा सिल्वर
60 किलोग्राम भार वर्ग
रितु ठाकुर गोल्ड श्रद्धा भारद्वाज सिल्वर
*सर्वश्रेष्ठ सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज* सब जूनियर बालक
बेस्ट बॉक्सर अक्षय पाठक बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज
सब जूनियर बालिका वर्ग
लामा शमीम मदरसा–ए–चाचा नेहरू
जूनियर बालक वर्ग में आशीष सिंह मदरसा–ए–चाचा नेहरू
जूनियर बालिका वर्ग अनम खान मदरसा–ए–चाचा नेहरू
लामा शमीम मदरसा–ए–चाचा नेहरू सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों को ₹5000 नगद पुरस्कार, ट्रैक सूट, टी-शर्ट, ट्रॉफी मैडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया
*टीम चैंपियनशिप* मदरसा–ए–चाचा नेहरू के सब जूनियर बालक वर्ग 27 अंक लेकर, सब जूनियर बालिका वर्ग में 17 अंक लेकर, जूनियर बालक वर्ग में 7 अंक लेकर बाजी मारी।
जूनियर बालक वर्ग में 5 अंक लेकर अल्लूर बॉक्सिंग क्लब ने चैंपियनशिप जीती

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरार आईआईएमटी के निदेशक इंजीनियर पंकज महलवार, मनोज शर्मा सह मंत्री क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत, लकी भारद्वाज क्रीड़ा भारती महानगर केंद्र प्रमुख, मनोज अरोरा अध्यक्ष बॉक्सिंग संघ, वली उज्जमा खान सचिव जिला खो-खो संघ, कवि विशाल नारायण शर्मा, अजीत बांगड़ी, शिवकुमार, समाजसेवी प्रेमलता सिंह, सईदा खातून पूर्व पार्षद, रोहिताश कुमार विकी प्रधानाचार्य डॉ मो. इलियास नावेद, उप प्रधानाचार्य यासमीन खालिद एवं मो.जावेद, कामरान, सद्दाम वसीम मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष मनोज अलीगढ़ी ने किया।

खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
जिला बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष मनोज अलीगढ़ी ने बताया महोत्सव की ओर से मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 21 विद्यालय और क्लब के लगभग 200 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया है। सभी अतिथियों को बुके देकर, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के विजेता और उप विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और ट्रेक सूट देकर सम्मानित किया गया ।

