चार साल पहले एक महिला गैंगस्टर ने अपराध की दुनिया में कदम रखा ।एक आर्केस्ट्रा संचालन के साथ की शुरूआत थी।। गीता तिवारी के घर दस साल पहले पुलिस ने छापा मारकर कई अपराधी पकड़े थे।
महिला संवासिनी गृह से गीता की शादी हुई थी। पति हियुवा से निष्कासित था।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद की एक महिला गैंगस्टर के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि शहर के सूर्य विहार कॉलोनी की रहने वाली महिला गैंगस्टर गीता तिवारी पत्नी शिवकुमार तिवारी चोरी और कई मुकदमे में जेल जा चुकी है। गीता 20 अक्तूबर को जमानत पर रिहा होकर घर आई है। अब इसी बीच शुक्रवार को उसके घर जन्मदिन की पार्टी के दौरान दो पक्षों में किसी बात पर विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। हंगामे के दौरान दो लोगों को गोली भी लगी है।
शादी से पहले गीता संवासिनी गृह में रहती थी। हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े शिवकुमार तिवारी से उसकी शादी तत्कालीन डीएम ने कराई थी। शिवकुमार उस समय समाजसेवी था। बाद में वह स्मैक की तस्करी करने लगा और करीब चार साल पहले शिवकुमार की मौत हो गई। उसके सभी गोरखधंधे को गीता ने संभाल लिया। चोरी के मामलों में जेल गई और घर पर अपराधियों का आना-जाना हुआ तो पुलिस ने गैंगस्टर लगाकर जेल भेज दिया। कुछ दिन पूर्व ही वह जमानत पर जेल से बाहर आई थी।
जानकारी के मुताबिक, शिवकुमार से शादी के बाद गीता आर्केस्ट्रा का संचालन करने लगी थी। उस वक्त शिवकुमार पत्नी गीता के साथ कोतवाली इलाके में एक किराए के मकान में रहा करता था। करीब दस साल पहले गीता के घर पर पुलिस ने छापेमारी कर पांच अपराधी पकड़े थे। इस मामले में पहली बार गीता जेल गई थी।
इसके बाद शिवकुमार को हिंदू युवा वाहिनी से निकाल दिया गया। शिवकुमार कहां से आया था इसकी जानकारी किसी को नहीं है। रजाघाट इलाके में वह किराए का कमरा लेकर रहता था। इसी दौरान समाजसेवा करने लगा। हियुवा से निकाले जाने के बाद वह कोतवाली इलाके में किराए का कमरा लेकर रहने लगा और तत्कालीन डीएम के संपर्क में आने के बाद उसकी शादी गीता से हुई थी।
शादी के बाद शिवकुमार आर्केस्ट्रा का संचालन शुरू कर दिया। साथ ही अपराध की दुनिया में कदम बढ़ाने लगा। पति की मौत के बाद गीता सीधे अपराधियों के संपर्क में आ गई। इसी बीच उसका आर्केस्ट्रा बंद हो गया। सीओ वीपी सिंह ने बताया कि कि गीता चोरी के मुकदमे में जेल गई थी। साथ ही अपराधियों के उसके घर आने जाने की जानकारी हुई तो उस पर गैंगस्टर लगाकर जेल भेज दिया था।