पत्नी की लंबी उम्र का व्रत रख लेली जान, जिंदा जलाया!

एक तरफ जहां करवाचौथ के मौके पर देश-विदेश में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत कर रहीं थीं, तो वहीं एमपी में इसी दिन एक महिला पर अपने पति को जिंदा जला जलाकर मारने सनसनीखेज आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार पत्नी ने बच्चा नहीं होने को लेकर हुए विवाद के बाद पति पर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। यह घटना गंधवानी के बोरडाबरा गांव की है। घटना वाली रात करीब डेढ़ बजे विवाद के बाद पत्नी ने पति को जिंदा जला दिया। झुलसी अवस्था में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक विवाद होने की मुख्य वजह शादी के 8 साल बाद भी बच्चे नहीं होना बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि बच्चे नहीं होने की कारण अक्सर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी हिरलबाई ने केरोसीन डालकर पति तोप सिंह को आग लगा दी। तोप सिंह की चीखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग उसके घर पहुंचे और पानी डालकर जैसे तैसे आग बुझाई, लेकिन तब तक वो बुरी तरह झुलस चुका था। गम्भीर हालत में उसको अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

पति की मौत के बाद पत्नी को हत्या के का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। गंधवानी थाना प्रभारी जयराज सोलंकी ने बताया कि मौत से पहले पीड़ित पति का भी बयान लिया गया है उसी आधार पर महिला को गिरफ्तार कर किया है। ग्रामीणों के मुताबिक घटना के समय तोप सिंह की छोटी बहन घर पर ही थी और वो खाना खाकर सो गई थी। तोप सिंह जब रात में 11 बजे घर पहुंचा तो बच्चे की बात को लेकर ही दोनों का विवाद शुरू हो गया। दोनों को एक दूसरे पर दूसरी शादी कर लेने का शक था। जिसके बाद यह विवाद और बढ़ गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: