यूपी में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। सुबह से ज्यादातर शहरों में धूप निकली हुई है। कहीं-कहीं बादल भी छाए हैं। गर्मी और उमस बढ़ गई है। सोमवार शाम को बदायूं में ओले गिरे। तेज आंधी में एक पेड़ चलते ऑटो पर गिर गया। इसके अलावा, मथुरा समेत 5 जिलों में बारिश हुई। बांदा सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 42.2°C रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- हरियाणा के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके चलते प्री-मानसून बारिश हो रही है। मानसून यूपी के बिहार बॉर्डर पर पहुंच गया है। उम्मीद है कि 20-23 जून तक झारखंड के रास्ते मानसून यूपी के सोनभद्र में एंट्री कर सकता है। कल के तस्वीरें की देखिए… अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम… यूपी में मौसम से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

