अलीगढ़
असम में हुए दर्दनाक विमान हादसे में जान गंवाने वाले अलीगढ़ के वीर सपूत को जब तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर लेकर घर पहुंचा गया, तो पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया। शहीद बेटे के ताबूत से लिपटकर मां फूट-फूटकर रो पड़ी। यह मार्मिक दृश्य देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।
परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से अपने वीर बेटे को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान बड़े भाई ने मुखाग्नि देकर अपने छोटे भाई को पंचतत्व में विलीन किया। इस दौरान हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण “भारत माता की जय” तथा “अमर रहे” के नारों से गूंज उठा।
शहीद के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए वीर सपूत के बलिदान को नमन किया।
शहीद की मां का विलाप और परिवार का दर्द देखकर हर किसी का हृदय द्रवित हो उठा। पूरे जिले में शोक की लहर है और लोग अपने वीर बेटे को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
🙏 देश अपने इस वीर सपूत के बलिदान को हमेशा याद रखेगा।

